संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धूप की मछलियाँ /डाॅ. अनीता कपूर

चित्र
लघुकथा-संग्रह  : धूप की मछलियाँ  कथाकार   :  डाॅ. अनीता कपूर  © स्वत्त्वाधिकार : डॉ. अनिता कपूर प्रथम संस्करण : 2021  ISBN: 978-93-93028-66-2 मूल्य : $3 USD प्रकाशक : India Netbooks LLC 3726 Hunters Point Street San Antonio TX 78230 USA Phone: +919873561826 Email:inbllcusa@gmail.com विपणक : इंडिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड मुख्यालय : सी-122, सेक्टर 19, नोएडा, 201301 गौतमबुद्ध नगर (एन. सी. आर. दिल्ली) फोन: +91120437693,  मोबाइल +91 9873561826  ई-मेलः indianetbooks@gmail.com website: www.indianetbooks.com आवरण सज्जा : विनय माथुर शुभकामना सन्देश यह जानकर विपुल हर्षानुभूति हुई है कि सुश्री अनिता कपूर द्वारा सर्जित हिन्दी लघुकथा संग्रह 'धूप की मछलियाँ' का प्रकाशन होने जा रहा है। पुरातन संस्कृत साहित्य में रामायण, महाभारत तथा विशाल पुराण साहित्य पद्य में रचे गये थे, अर्थात उस समय पद्य का प्रभाव अधिक था । हालांकि समय के साथ व्यवाहारिक महत्व के कारण गद्य का प्रभाव बढ़ा और यह कहा जाने लगा कि गद्य कविनां निकषं वदन्ति ।" अर्थात गद्य कवियों की कसौटी बनने लगा। मानवीय सभ्यता की अभिव्यक्