लघुकथा : सृजन और रचना कौशल / सुकेश साहनी
लघुकथा सृजन और रचना कौशल / सुकेश साहनी (उमेश महादोषी द्वारा प्रस्तुत) यह पुस्तक वरिष्ठ लघुकथाकार श्री सुकेश साहनी जी के लघुकथा विषयक आलेखों का संकलन है। इसमें लघुकथा के सन्दर्भ में विभिन्न अवसरों पर लिखे गये साहनी जी के 19 आलेख शामिल हैं। पहला आलेख उनके लघुकथा संग्रह- ‘ठंडी रजाई’ की भूमिका है। दूसरा आलेख कोटकपूरा, पंजाब में आयोजित लघुकथा सम्मेलन में पढ़ा गया आलेख है। इसके बाद पाँच आलेख साहनी जी द्वारा संपादित महत्वपूर्ण लघुकथा संकलनों क्रमशः ‘स्त्री-पुरुष संबन्धों की लघुकथाएँ’, ‘महानगर की लघुकथाएँ’, ‘खलील जिब्रान की लघुकथाएँ’, ‘देह-व्यापार पर केन्द्रित लघुकथाएँ’ एवं ‘बाल मनोवैज्ञानिक लघुकथाएँ’ के संपादकीय हैं। पुस्तक में शामिल नौ आलेख विभिन्न वषों में आयोजित कथादेश अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिताओं में बतौर निर्णायक टिप्पणियों के रूप में लिखे गये आलेख हैं। शेष तीन आलेख क्रमशः राजेन्द्र यादव, रामेश्वर काम्बोज हिमांशु एवं डॉ. श्याम सुन्दर ‘दीप्ति’ की लघुकथाओं पर समीक्षात्मक आलेख हैं। इस प्रकार विभिन्न अवसरों पर साहनी जी ने पाठकों, श्रोताओं और साथी लघुकथाकारों से अपनी बात कहने के लिए ज...