लघुकथा-संग्रह-2005/आशा शैली

लघुकथा संग्रह प्रभात की  उर्मियाँ

प्रकाशन वर्ष  2005

कथाकार आशा शैली

चलभाष

7055336168

मूल्य 200/-

प्रकाशक आरती प्रकाशन, साहित्य सदन, इंदिरा नगर-2, पो. ऑ. लालकुआँ, जिला नैनीताल (उत्तराखण्ड) 262402 

अनुक्रमणिका

मेरी रचना के स्रोत

भूमिका

टूटती छतों का सच

1. किसकी मौत

2. नशा

3. सबक़

4. छोटा कद

5. जेब कतरी

6. कर्तव्य

7. पत्रकार

8. विरोधी दल

9. चौथा बेंत

10. जड़ों की ओर

11. फीस

12. चमकती आँखें

13. नींव की ईंटें

14. पड़ौसी

15. अपने लोग

16. हिस्सा

17.लक्ष्मी की साध

18. नया चित्र

19. प्रावधान

20. वारिस

21. सही समय

22. अपराधी

23. धुरी

24. दूसरा रुख़

25. चरित्र

26. नियति

27. कृष्ण कहीं नहीं

28. खण्डहर

29. दूरियाँ

30 गाली

31. जगरता

32. एक बार फिर 

33. छतें

34. गिद्दड़ सिंगी

35. राजनीति

37. ऊपर से

38. थोड़ी सी धूप 

39. हमाम में

40. बीच की पीढ़ी

41. घाटे का सौदा

42. जो होता है

43. मानसिकता               

44. विवशता

45. ख़तरा

46. नेता

47. हड़ताल

48. बन्द

49. नाता

50. आरती

51. गिरगिट

52. कन्यादान

53. नव निर्माण

54. आरक्षित

55. नेता नम्बर एक

56. अमरत्व

57. सुख के लिए

58. दूसरी औरत

59. उतरन

60. खोटा सिक्का

61. नपुंसक

62. तबले की बला

63. समझौता

64. मैं मजबूर नहीं

65. प्रायश्चित

66. लाचारी

संग्रह से एक लघुकथा

चौथा बेंत

पत्नी के साथ धूप और कॉफी का आनन्द लेते हुए मैजिस्ट्रेट साहब बड़ी देर से बर्तन माँजती गुरबचन कौर को ध्यान से देख रहे थे जो कभी इस हाथ से, तो कभी उस हाथ से आँसू पोंछती जा रही थी।

‘‘की होया बेबे?’’ आखि़र मैजिस्ट्रेट साहब से रहा न गया। 

‘‘अज उनी मइनू फेर मारेया है, मजसटेट साब।’’ गुरबचन कौर ने अपने झुर्रियों भरे चेहरे से फिर आँसू पौंछे। उसके हाथों में लगी बर्तनों की कालख आँसुओं में घुलकर गोरे चेहरे को मैला कर गई थी। जालिम बेटे ने उसे न जाने किस चीज़ से पीटा था कि सारी पीठ लहू-लुहान हो रही थी। दाँत पीसते हुए वह उठे और गुरबचन कौर को बाजू से पकड़ कर लगभग खींचते हुए थाने जा पहुँचे, उसके बेटे को थाने बुलवा लिया और गुरबचन कौर के सामने ही उसे पाँच बेंत मारने की आज्ञा दी, साथ ही यह चेतावनी भी दी कि आइन्दा वो माँ पर हाथ उठाने से पहले अपने बारे में भी सोचे।

‘‘लगाओ।’’ थानेदार जोर से दहाड़ा और सिपाही का हाथ चल गया।... एक... दो... हर बेंत पर गुरबचन कौर का बेटा चिल्ला रहा था, ‘‘आ...ऽ...ऽ...ऽ...’’

‘‘हरामज़ादे! बुढ़िया को मारते हुए शर्म नहीं आई?’’ थानेदार ने आँखें दिखाईं, "क्यों?... मारो।’’ सिपाही को रुकता देख थानेदार उधर मुड़ा और सिपाही का हाथ फिर चलने लगा--"तीन... चार...’’ अचानक ख़ून के कुछ छींटे उड़कर मैजिस्ट्रेट साहब की सफ़ेद पैंट पर जा पड़े।  गुरबचन कौर बेटे की चीखें बर्दाश्त न करके उठे हुए बेंत के नीचे बेटे से लिपट गई। चौथा बेंत उसकी पहले से उधड़ी हुई पीठ में जा लगा था।

आशा शैली

जन्मः-ः 2 अगस्त 1942

जन्मस्थानः-ः‘अस्मान खट्टड़’, 

रावलपिण्डी, (अविभाजित भारत)

मातृभाषा-ःपंजाबी

शिक्षा ः-ललित महिला विद्यालय हल्द्वानी से हाईस्कूल, प्रयाग महिलाविद्यापीठ से विद्याविनोदिनी, कहानी लेखन महाविद्यालय अम्बाला छावनी से कहानी लेखन और पत्रकारिता महाविद्यालय दिल्ली से पत्रकारिता।

लेखन विधाः-ः कविता, कहानी, गीत, ग़ज़ल,  शोधलेख, लघुकथा, समीक्षा, व्यंग्य, उपन्यास, नाटक एवं अनुवाद 

भाषा-ःहिन्दी, उर्दू, पंजाबी, पहाड़ी (महासवी एवं डोगरी) एवं ओड़िया।

प्रकाशित पुस्तकेंः-1.काँटों का नीड़ (काव्य संग्रह), (प्रथम संस्करण 1992, द्वितीय 1994, तृतीय 1997 आरती प्रकाशन)

2.एक और द्रौपदी (काव्य संग्रह 1993 तारिका प्रकाशन)

3.सागर से पर्वत तक (ओड़िया से हिन्दी में काव्यानुवाद) प्रकाषन वर्ष (2001आरती प्रकाशन)

4.शजर-ए-तन्हा (उर्दू ग़ज़ल संग्रह-2001आरती प्रकाशन)

5.एक और द्रौपदी का बांग्ला में अनुवाद (अरु एक द्रौपदी नाम से 2001)

6.प्रभात की उर्मियाँ (लघुकथा संग्रह-2005आरती प्रकाशन)

7.दादी कहो कहानी (लोककथा संग्रह, प्रथम संस्करण-2006, द्वितीय संस्करण-2009 विनायक प्रकाशन इलाहाबाद)

8.गर्द के नीचे (हिमाचल के स्वतन्त्रत सेनानियों की जीवनियाँ, प्रथम संस्करण-2007, द्वितीय संस्करण 2014 विनायक प्रकाशन इलाहाबाद)

9.हमारी लोककथाएँ, भाग एक से भाग छ: तक-2007  (विनायक प्रकाशन इलाहाबाद)

15.हिमाचल बोलता है ;हिमाचल कला-संस्ड्डति पर लेख-2009 (किताब महल प्रकाशन इलाहाबाद)

16.सूरज चाचा (बाल कविता संकलन-2010; विनायक प्रकाशन इलाहाबाद)

17.पीर पर्वत (गीत संग्रह-2011 आरती प्रकाशन लालकुआँ

18.आधुनिक नारी कहाँ जीती कहाँ हारी (नारी विषयक लेख-2011 मानसी प्रकाशन दिल्ली)

19.ढलते सूरज की उदासियाँ (कहानी संग्रह-2013 आरती प्रकाशन लालकुआँ) 

20.छाया देवदार की (उपन्यास-2014; साहित्य भण्डार इलाहाबाद)

21.द्वन्द्व के शिखर, (कहानी संग्रह 2016; आरती प्रकाशन लालकुआँ) 

22. ‘हण मैं लिक्खा करनी’ पहाड़ी कविता संग्रह (2017 आरती प्रकाशन, लालकुआँ)

23.चीड़ के वनों में लगी आग (संस्मरण-2018 साहित्य भूमि दिल्ली) 

24. कोलकाता से अण्डमान तक (2019 साहित्य भूमि दिल्ली; बाल उपन्यास)

25. इस पार से उस पार (बाल उपन्यास 2020 डायमण्ड बुक्स दिल्ली)

26.नर्गिस मुस्कुराती है (ग़ज़ल संग्रह 2020 आरती प्रकाशन लालकुआँ)

27. मैं हिमाचल हूँ (शोध लेख)

28. भविश्य प्रश्न (कविता संग्रह) 

29. और कितनी परीक्षा (कहानी संग्रह 2021 साहित्य भूमि दिल्ली)  

उपलब्धियाँः-देश-विदेश की पत्रिकाओं में रचनाएँ निरंतर प्रकाशित, 1974 से आकाशवाणी एवं 1984 से दूरदर्शन के विभिन्न केन्द्रों से निरंतर  प्रसारण, भारत के विभिन्न प्रान्तों के साहित्य मंचों से निरंतर काव्यपाठ, विचार मंचों द्वारा संचालित विचार गोष्ठियों में प्रतिभागिता।

सम्मानः-उत्तराखण्ड सरकार का सम्मानित तीलू रौतेली पुरस्कार (2016)

पत्रकारिता द्वारा दलित गतिविधियों के लिए अ.भा. दलित साहित्य अकादमी द्वारा अम्बेदकर फैलोशिप-1992, साहित्य शिक्षा कला संस्कृति अकादमी परियाँवां -प्रतापगढ़ द्वारा 'साहित्यश्री’ 1994, अ.भा. दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा अम्बेदकर ‘विषिश्ट सेवा पुरस्कार’ 1994, षिक्षा साहित्य कला विकास समिति बहराइच द्वारा ‘काव्य श्री’, कजरा इण्टरनेषनल फ़िल्म्स गोंडा द्वारा ‘कलाश्री' 1996, काव्यधारा रामपुर द्वारा ‘सारस्वत’ उपाधि 1996, अखिल भारतीय गीता मेला कानपुर द्वारा ‘काव्यश्री’ के साथ रजत पदक 1996, बाल कल्याण परिशद द्वारा सारस्वत सम्मान 1996, भाशा साहित्य सम्मेलन भोपाल द्वारा ‘साहित्यश्री’ 1996, पानीपत अकादमी द्वारा आचार्य की उपाधि 1997, साहित्य कला संस्थान आरा-बिहार से साहित्य रत्नाकर  की उपाधि 1998, युवा साहित्य मण्डल गा़ज़ियाबाद से ‘साहित्य मनीशी’ की मानद उपाधि 1998, साहित्य षिक्षा कला संस्ड्डति अकादमी परियाँवां से आचार्य ‘महावीर प्रसाद द्विवेदी’ सम्मान 1998, ‘काव्य किरीट’ खजनी गोरखपुर से 1998, दुर्गावती फैलोषिप’, अ.भ. लेखक मंच षाहपुर जयपुर से 1999, ‘डाकण’ कहानी पर दिषा साहित्य मंच पठानकोट से 1999, विशेष सम्मान, हब्बा खातून सम्मान ग़ज़ल लेखन के लिए टैगोर मंच रायबरेली से 2000। पंकस (पंजाब कला संस्कृति) अकादमी जालंधर द्वारा कविता सम्मान 2000, अनोखा विश्वास, इन्दौर से भाशा साहित्य रत्नाकर सम्मान 2006। बाल साहित्य हेतु अभिव्यंजना सम्मान फर्रुखाबाद से 2006, वाग्विदाम्बरा सम्मान हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग से 2006, हिन्दी भाषा भूषण सम्मान श्रीनाथद्वारा राजस्थान 2006, बाल साहित्यश्री खटीमा उत्तरांचल 2006, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा महादेवी वर्मा सम्मान, 2007 में। हिन्दी भाशा सम्मेलन पटियाला द्वारा हज़ारी प्रसाद द्विवेदी सम्मान 2008, साहित्य मण्डल श्रीनाथद्वारा (राज) सम्पादक रत्न 2009, दादी कहो कहानी पुस्तक पर पं. हरिप्रसाद पाठक सम्मान मथुरा, नारद सम्मान-हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा 2010, स्वतंत्रता सेनानी दादा श्याम बिहारी चौबे स्मृति सम्मान (भोपाल) म. प्र. तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा 2010। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ द्वारा भारतीय भाषा रत्न 2011, उत्तराखण्ड भाशा संस्थान द्वारा सम्मान 2011, अखिल भारतीय पत्रकारिता संगठन पानीपत द्वारा पं. युगलकिशोर शुकुल पत्रकारिता सम्मान 2012, (हल्द्वानी) स्व. भगवती देवी प्रजापति हास्य-रत्न सम्मान 2012, साहित्य सरिता, म. प्र. पत्रलेखक मंच बेतूल। भारतेंदु हरिश्चंद्र समिति कोटा से साहित्यश्री सम्मान -20130, महाराणा प्रताप संग्रहालय हल्दीघाटी से साहित्य रत्न सम्मान 2013, विक्रमशिला विद्यापीठ द्वारा राष्ट्रगौरव सम्मान 2013, आशा शैली के काव्य का अनुशीलन (लघुशोध, शोधार्थी मंजु शर्मा, निदेशक डॉ. प्रभा पंत-2014) द्त्त उत्तराखण्ड; बाल कल्याण साहित्य संस्थान, खटीमा (जिला ऊधमसिंह नगर) द्वारा ‘सम्पादक रत्न’ 2014, हिमाक्षरा (वर्धा) द्वारा उपन्यास ‘छाया देवदार की’ के लिए ‘सृजन सम्मान अलंकरण’ 2014, अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन भोपाल से सुमन चतुर्वेदी सम्मान, उपन्यास ‘छाया देवदार की’ के लिए 2015, हिमाचल गौरव सम्मान बुशहर हलचल एवं बेटियाँ फाउण्डेशन रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश द्वारा 2015, तीलू रौतेली (उत्तराखण्ड राज्य पुरस्कार-2016), महिला महाशक्ति सम्मान, नया उजाला कल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा 2016, ग्लोबल लिटरेरी सम्मान, मरवाहा फिल्म्स नोयडा (दिल्ली 2016), साहित्य महारथी सम्मान अ.भा.आध्यात्मिक संस्था काव्यधारा रामपुर (उ.प्र. 2017) डॉ. परमार पुरस्कार, सिरमौर कला संगम द्वारा (2017), देहदानी सम्मान वैश्य महिला सम्मिति हल्द्वानी एवं नगर पंचायत लालकुआँ-2017। कान्ता शर्मा राज्य स्तरीय सम्मान (हिमाचल प्रदेश-2017) अ. भा. सृजन सरिता परिषद् हिमाचल प्रदेश। स्वयंसिद्धा सम्मान, बूईंग वीमन फलक देहरादून द्वारा 2018, अमर भारती दिल्ली से सरस्वती स्मृति सम्मान 20018, प्रबुद्ध नागरिक ऐसोसिएशन ग़ज़ियाबाद द्वारा सम्मान 2019, लॉयन्स क्लब नैनीताल द्वारा आर्य सम्मान 2019, विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा शहीद स्मृति सम्मान 2019। पंकस अकादमी जालन्धर द्वारा अन्तरराष्ट्रीय आधी  दुनिया अवार्ड 2019। शंखनाद मीडिया विशिष्ट  सम्मान 2020), शिल्पी चड्ढा सम्मान बाल उपन्यास; कलकत्ता से अण्डमान तक को (2020) कालिंजर सृजन सम्मान (2020), कलमवीर सम्मान 2020। निराला स्मृति सम्मान 2021 (डलमऊ), माता शबरी सम्मान (अखण्ड-जन रामायण प्रतिभागिता, दिसम्बर 2021)

सम्प्रतिः-आरती प्रकाशन की गतिविधियों में संलग्न।

प्रधान सम्पादक, हिन्दी पत्रिका शैलसूत्र (त्रै.) 

स्थाई पताः-साहित्य सदन, इंदिरा नगर-2, पो. ऑ. लालकुआँ, जिला नैनीताल (उत्तराखण्ड) 262402 

 मो. : 9456717150,  7055336168

ई मेल

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समकाल (लघुकथा विशेषांक) अगस्त 2023 / अशोक भाटिया (अतिथि संपादक)

तपती पगडंडियों के पथिक/कमल कपूर (सं.)

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र रचनावली,भाग-1/डाॅ. ऋचा शर्मा (सं.)