किसका दोष-2022/आशमा कौल

लघुकथा-संग्रह  : किसका दोष

कथाकार  : आशमा कौल

प्रकाशक  :

बोधि प्रकाशन

सी-46, सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एक्सटेंशन नाला रोड, 22 गोदाम, जयपुर-302006

फोन: 0141-2213700, 9829018087

ई-मेल: bodhiprakashan@gmail.com

कॉपीराइट © आशमा कौल

प्रथम संस्करण : 2022

ISBN : 978-93-5536-074-8

कम्प्यूटर ग्राफिक्स : बनवारी कुमावत

आवरण संयोजन : बोधि टीम

मूल्य : ₹150/-

अनुक्रम

खानदानी

फिक्स डिपॉजिट

मुक्ति

दहेज

अपना-अपना भगवान

गरीब का सपना

दोज़ख़

पगार और पेंशन

जीत

कातिल कौन

भूख

दौलत

औरत सूरज है

मन की बात

जाहिल

दुल्हन

सही सलाह

तलाश

गुण-अवगुण

स्वच्छता अभियान

चोट

जीवन की शतरंज

कुछ छूट गया क्या

आत्म-सम्मान

दूसरी बेटी

जिम्मेदार

 माफी

लॉकडाउन

अपने

देश निकाला

इंतज़ार

नई पहचान

घर वापसी

सफलता

माँ

देश का भविष्य

कशिश

दरियादिल

अपनी-अपनी खुशी

रिश्वत

बेटी

संबंध

औकात

दोस्ती

सुन्दरता

अपना घर

किसका दोष

चित्रकार

मानसिक विकलांगता

रक्षाबन्धन

आदत

एनजीओ

दुपट्टा

ईश्वर की लाठी

प्यास

अच्छा

चोरी का ईनाम

कर्त्तव्य

रिपोर्ट

डायरी के पन्ने

स्वार्थ

सलाह

रिक्शे वाला

आशीर्वाद

राजनीति और इंसानियत

मायका

श्राद्ध

दीवाली के तोहफे

गूंगी गुड़िया

घर

प्रकृति और लेखक 

कंक्रीट के जंगल

बेघर

सूरज देवता

बोझ

यात्रा

सुहागवती भवः

बैलेंस

उम्मीद

गुनाह

चुप्पी

सम्बोधन

सुनसान गली

आदत

मॉडल

आत्मकथ्य

सक्षम

कोरोना काल का सत्य

शाश्वत प्रेम

घाटे का सौदा

आभासी दुनिया

आत्मकथ्य

यह जलते दीये हैं...

नमस्कार मित्रो! वैसे तो कविता लेखन मेरी पहली पसंद है लेकिन इस बार मैं आपके लिए लघुकथा संग्रह लेकर आई हूँ। इसका पूरा श्रेय मैं आदरणीय यशमिद्धा चित्रा मुद्गल जी को देना चाहती हूँ। उन्होंने मुझे कई बार लघुकथा लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। यह उनके प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि मैंने खुद को इस लायक समझा और इस विधा में अपना पहला कदम रखा।,

मेरा मानना है कि जहाँ कविता में कल्पना का वर्चस्व होता है, वहीं कहानी या लघुकथा मुख्यतः यथार्थ धरातल से जुड़ी होती है। लघुकथा आकार में छोटी अवश्य होती है लेकिन, अपने भीतर एक पूरी दुनिया लिए होती है। मेरी बात से शायद आप सभी सहमत होंगे कि लघु-कथाएँ छोटे-छोटे जलते दीयों के समान होती हैं, जो सामाजिक विषमताओं रूपी अंधकार के दम्भ को अपने ज्ञान के प्रकाश से ध्वस्त करने का बड़ा हौसला रखती हैं।

ज़िन्दगी की इस आपा-धापी में हमारे आस-पास गलत और अनैतिक घट रहा, बहुत कुछ हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन यह लेखक मन बहुत संवेदनशील होता है और कभी-कभी कुछ घटनाओं और समाज की शर्मनक विषमताओं एवं जटिलताओं से आहत हो ही जाता है। मेरा मन भी जब समाज में व्याप्त इन विसंगतियों और कुरीतियों से व्यथित होता है, तब लेखनी मेरी आवाज़ बन जाती है।

इस संग्रह में मेरी यही कोशिश रही है कि इन लघु-कथाओं के माध्यम से मैं अलग-अलग मुद्दों पर आवाज़ उठाऊँ। जो भी सामाजिक समस्यायें मुझे कचौटतो रही हैं, उन्हें मैंने शब्द देने का प्रयास किया है। ये लघु-कथाएँ मैंने बहुत ईमानदारी से लिखी हैं और उम्मीद करती हूँ कि इनके माध्यम से मैं आपके मन तक पहुँच पाऊँगी।

मित्रो, एक बात और, लम्बी अस्वस्थता के बाद सभी साहित्यिक दोस्तों ने मेरा मनोबल बढ़ाया। विशेषकर, मेरी बड़ी बहनों जैसी आदरणीय कमल कपूर जी आदरणीय सुदर्शन रत्नाकर जी और मेरे परिवार से मिली हौसला अफजाई के लिए मैं सदैव उनकी ऋणी रहूँगी ।

साथ ही मैं बोधि प्रकाशन के प्रबंधक श्री मायामृग जी, जो कि स्वयं एक जाने माने कवि हैं और उनकी पूरी टीम की हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने बहुत प्यार एवं सम्मान से इन लघु-कथाओं को पुस्तक का रूप देने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और उसे बखूबी निभाया ।

अगर इस संग्रह की लघु-कथाएँ किसी भी प्रकार से समाज के उत्थान में लाभकारी सिद्ध होती हैं तो यही इस संग्रह की सफलता होगी। आशा करती हूँ पाठक वर्ग भी इसे अपना पूरा प्यार देगा ।

शेष मिलने पर...

आपकी अपनी

आशमा कौल

आशमा कौल

श्रीनगर कश्मीर में जन्मी और दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षित आशमा कौल हिन्दी की सुपरिचित कवयित्री हैं। रचनाएं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रसारित अब तक छह काव्य संग्रह प्रकाशित हैं-'अनुभूति के स्वर' 'अभिव्यक्ति के पंख' 'बनाए हैं रास्ते', 'जिंदगी एक पहेलीजन्नत-ए कश्मीर' तथा' बीज ने छू लिया आकाश'।

विभिन्न साहित्यिक मंचों पर आशमा कौल की उपस्थिति नियमित बनी रही है। सर्वभाषा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन (कटक) में बतौर कश्मीरी अनुवाद - कवयित्री के रूप में आपकी सहभागिता रही। आप कई साहित्यिक संस्थाओं की सदस्य हैं। जहाजरानी एवं परिवहन मंत्रालय की त्रैमासिक पत्रिका नवतरिण में तीन वर्ष, बतौर उप संपादक कार्य किया ।

सामाजिक कार्य : महिलाओं को समर्पित गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ), 'नारी उत्थान शिक्षण से सशक्तीकरण' की सक्रिय सदस्य हैं। गरीब बच्चों को समर्पित गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) उड़ान की सक्रिय सदस्य ।

हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्राप्त सम्मान : 

• अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा विकास संगठन, गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान' . (2006)

‘ अनुभूति के स्वर' काव्य संग्रह पर ' शब्द गंगा साहित्य सम्मान', मेरठ (2006) राष्ट्रीय राजभाषा पीठ से ‘भारती भूषण ' एवं ' शब्द माधुरी सम्मान' (2007)

● साहित्यांचल संस्थान, भीलवाड़ा, राजस्थान से काव्य कृतियाँ ' अभिव्यक्ति के पंख' और 'अनुभूति के स्वर' (2007)

● भारतीय साहित्यकार संसद समस्तिपुर, बिहार द्वारा काव्य कृति ' अभिव्यक्ति के पंख' पर ' महाकवि रसखान राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान' (2008)

ब्रह्मशक्ति ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में स्वर्गीय साहित्यकार गोपालदास नीरज द्वारा सम्मानित (2009)

कश्मीरी सेवक समाज (रजि.) फरीदाबाद में प्रतिष्ठित सिने अभिनेता द्वारा काव्यकृति ' अभिव्यक्ति के पंख का लोकापर्ण ' एवं सम्मान (2011) अनुपम खेर

अखिल भारतीय अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार समिति, भोपाल द्वारा काव्य कृति ' बनाए हैं रास्ते' के लिए अम्बिका प्रसाद दिव्य रजत अलंकरण (2011)

'डी.ए.वी. महाविद्यालय' फरीदाबाद, हरियाणा द्वारा ' काव्य-रतन' सम्मान (2012)

'साहित्य सभा कैथल' द्वारा 'स्मृति साहित्य सम्मान' (2013) साहित्य समर्था, जयपुर द्वारा आयोजित 'अखिल भारतीय ' प्रतियोगिता में द्वितीय पुरुस्कार (2013) कुमुद टिक्कू लघु कथा

'इण्डो-पाक तन्ज़ीमें एहसासात (रजि.), हरियाणा द्वारा 'साहित्य शिल्पी सम्मान' (2013)

आगमन साहित्य एवं संस्कृति समुह, फरीदाबाद द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम

में उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु स्वर्गीय गीतकार कुंवर बेचैन द्वारा सम्मानित। (2014)

'कश्मीरी सेवक समाज' (रजि.) फरीदाबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में काव्य कृति 'जन्नते कश्मीर' का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह (2016)

नारी अभिव्यक्ति मंच ' पहचान' फरीदाबाद अखिल भारतीय माँ शकुंलता कपूर स्मृति प्रतियोगिता में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती चित्रा मुद्गल द्वारा श्रेष्ठ लघुकथा सम्मान से सम्मानित (2018)

'महिला काव्य मंच' दिल्ली द्वारा साहित्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु सम्मानित (2019) संप्रति : कृषि मंत्रालय, भारत सरकार में (सेवा निवृत्त) राजपत्रित अधिकारी

सम्पर्क :

2665, सेक्टर 16, फरीदाबाद- 121002 (हरियाणा)

मो. : +91-9868109905

ई-मेल: kaulashma@gmail.com

ashmakaul@yahoo.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समकाल (लघुकथा विशेषांक) अगस्त 2023 / अशोक भाटिया (अतिथि संपादक)

तपती पगडंडियों के पथिक/कमल कपूर (सं.)

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र रचनावली,भाग-1/डाॅ. ऋचा शर्मा (सं.)