पड़ाव और पड़ताल खंड-1 / मधुदीप (सं॰)

'पड़ाव और पड़ताल खंड-1' संकलन 2 भागों में विभक्त है। पहले भाग को 'पड़ाव' कहा गया है, जिसमें 6 कथाकारों की कुल 66 लघुकथाएँ (प्रत्येक की 11-11) हैं। दूसरे भाग को 'पड़ताल' कहा गया है जिसमें 6 अलग-अलग समीक्षकों ने संकलित लघुकथाओं की समीक्षा प्रस्तुत की है तथा एक अन्य सातवें समीक्षक ने समूची 66 लघुकथाओं की पड़ताल प्रस्तुत की है। संकलन का आरम्भ डॉ॰ कमल किशोर गोयनका के आधार लेख 'लघुकथा;कुछ विचारणीय प्रश्न' से हुआ है। यही नीति 'पड़ाव और पड़ताल' की समूची शृंखला में अपनायी गयी है। इस संकलन की कुल पृष्ठ संख्या 152 है। 

 

संकलित लघुकथाकार, संकलित लघुकथाओं के शीर्षक तथा पड़तालकर्ता  

1. अशोक वर्मा

जन्मतिथि : 4 अप्रैल, 1951

जन्मस्थान : ग्राम क्यामपुर, जिला : बागपत (उ.प्र.)

संकलित लघुकथाओं का शीर्षक—गुल्लक / खाते बोलते हैं / पूर्ववत् / रोजगार / स्वप्नभंग / समझ / भीतर का आदमी / गंध और गंध / संस्कार / धरती घूमती है / सपनों का यथार्थ

अशोक वर्मा की लघुकथाओं के आकलन कर्ता प्रो॰ सुरेशचन्द्र गुप्त हैं

2. कमल चोपड़ा

जन्मतिथि : 21 सितम्बर, 1955

जन्मस्थान : लुधियाना (पंजाब)

संकलित लघुकथाओं के शीर्षक—पहली चिन्ता / कर्मण्येवाधिकारस्ते / दर / अमरबेल / एक उसका होना / चूहे की सल्तनत / खेल / धर्मयुद्ध / खू खाता / प्रथा / इन्सान इन्सान इन्सान

कमल चोपड़ा की लघुकथाओं के आकलन कर्ता डॉ॰ स्वर्ण किरण हैं।  

3. कुमार नरेन्द्र

जन्मतिथि : 20 जून, 1955

जन्मस्थान : दिल्ली

संकलित लघुकथाओं के शीर्षक—वैकुंठ-लाभ / लगाम / अर्थ / शोषण-दर-शोषण / छोटे-बड़े हरे टुकड़े / पर्याय / बिरादरी का दुःख / अवमूल्यन / सॉफ्टी कॉर्नर / सामान सौ बरस का / समरथ को नहिं दोष गुसाईं

कुमार नरेन्द्र की लघुकथाओं के आकलन कर्ता विनय विश्वास हैं।  

4. मधुकांत

जन्मतिथि : 11 अक्टूबर, 1949

जन्मस्थान : हापुड़ (उ.प्र.)

संकलित लघुकथाओं के शीर्षक—मौसम / जमाखोर / चेतना / नेतृत्व / छिलके / शेर की खाल / आम बजट / बोध / शुरुआत / नंगी / इण्टरव्यू

मधुकांत की लघुकथाओं के आकलन कर्ता प्रो॰ रूप देवगुण हैं। 

5. मधुदीप

जन्मतिथि : 1 मई, 1950

जन्मस्थान : ग्राम : दुजाना, जिला : रोहतक (हरियाणा)

संकलित लघुकथाओं के शीर्षक—हिस्से का दूध / अपनी-अपनी मौत / अस्तित्वहीन नहीं / ओवरटाइम / ऐसे / नरभक्षी / नियति / भय / खुरण्ड / शासन / तनी हुई मुट्ठियाँ

मधुदीप की लघुकथाओं के आकलन कर्ता भगीरथ हैं

6. विक्रम सोनी

जन्मतिथि : 25 मई, 1943

जन्मस्थान : भूतपूर्व कोरिया स्टेट (बैकुण्ठपुर) म.प्र.

निधन : 04 जनवरी, 2016

संकलित लघुकथाओं के शीर्षक—बनैले सुअर / पेट पर लात / सर्वशक्तिमान / बड़ी मछली का आहार / जूते की जात / बातचीत / मीलों लम्बे पेंच / खेल-खेल में / लाठी / अन्तहीन सिलसिला / अजगर

विक्रम सोनी की लघुकथाओं के आकलन कर्ता डॉ॰ सतीश दुबे हैं


सभी 66 लघुकथाओं के आकलनकर्ता डॉ॰ सुलेखचन्द्र शर्मा हैं

 


मधुदीप गुप्ता
(सम्पादक)

प्रकाशन वर्ष : 1988 एवं 2013

ISBN : 978-81-88081-91-02

E-Mail : madhudeep01@gmail.com

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वसुधा करे पुकार / कपिल शास्त्री (संपादक)

लघुकथा ट्रेवल्स / प्रबोध कुमार गोविल (संपादक)

क्षितिज/सतीश राठी-दीपक गिरकर