लघुकथा-संग्रह-2022/अनिता कपूर (डॉ.)

लघुकथा-संग्रह  : धूप की मछलियाँ

कथाकार  : डॉ. अनिता कपूर

© स्वात्वाधिकार : डॉ अनिता कपूर 

प्रथम संस्करण : 2022 

ISBN: 978-93-93028-10-5

मूल्य : $ 2.40

प्रकाशक :

India Netbooks LLC

3726 Hunters Point Street San Antonio TX 78230 USA Phone: +919873561826 Email:inbllcusa@gmail.com

विपणक :

इंडिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड

मुख्यालय : सी-122, सेक्टर 19, नोएडा, 201301 गौतमबुद्ध नगर ( एन. सी. आर. दिल्ली) 

फोन : +91 120437693, 

मोबाइल +91 9873561826 

ई-मेल: indianetbooks@gmail.com website: www.indianetbooks.com

आवरण : विनय माथुर

शुभकामना सन्देश

यह जानकर विपुल हर्षानुभूति हुई है कि सुश्री अनिता कपूर द्वारा सर्जित हिन्दी लघुकथा संग्रह 'धूप की मछलियाँ' का प्रकाशन होने जा रहा है।

पुरातन संस्कृत साहित्य में रामायण, महाभारत तथा विशाल पुराण साहित्य पद्य में रचे गये थे, अर्थात् उस समय पद्य का प्रभाव अधिक था। हालांकि समय के साथ व्यवाहारिक महत्व के कारण गद्य का प्रभाव बढ़ा और यह कहा जाने लगा कि "गद्य कविनां निकषं वदन्ति।" अर्थात् गद्य कवियों की कसौटी बनने लगा। मानवीय सभ्यता की अभिव्यक्ति, भाषा के विकास के साथ-साथ, गद्य में अधिक प्रभावोत्पादक होती गई। न केवल गद्य बल्कि साहित्य सहित जीवनोपयोगी कृत्यों में संक्षिप्तता भी उच्च स्थान पर आसीन होती गई। कहना न होगा कि संक्षिप्त कथाओं और लघुकथाओं का महत्व आज अपेक्षाकृत अधिक है। एक लघुकथा उस फूल की भांति है जो न केवल खुशनुमा वातावरण बनाता है व स्वास्थ्यवर्धक होता है बल्कि कांटे भी चुभा सकता है। पढ़ने में सतर्कता आवश्यक है क्योंकि लघुकथाएं आज बाज़ार में भरी पड़ी हैं। वे आकर्षक भी हो सकती हैं लेकिन सार्थक सन्देश दें ही, यह चुनाव ज़रूरी है।

वस्तुतः हिन्दी साहित्य में सार्थक कार्यों की महती परम्पराओं द्वारा पाठकों में उचित सन्देश प्रेषित करती लघुकथाओं का यह संग्रह 'धूप की मछलियाँ' सामयिक पाठक पीढ़ी के लिये सत्प्रेरणादायक सिद्ध हो सकता है जो कि अभिनंदनीय है। सुश्री अनिता कपूर का यह रचनात्मक उपक्रम एक मूल्यवान दस्तावेज के रूप में जन-जन में आदृत हो यही कामना है। आपको हृदय से शुभकामनाएँ व साधुवाद अर्पित।

●डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी 

अध्यक्ष, राजस्थान इकाई विश्व भाषा अकादमी (रजि.). भारत 

ब्लॉगर, लघुकथा दुनिया ब्लॉग 

सहायक आचार्य (कम्प्यूटर विज्ञान)

अनुक्रम

शुभकामना सन्देश

भूमिका

मानसिकता

मास्क

फाहा

अमिया

बेटी

विसर्जन

गर्व

आइनों के जाले

ग्रहण

गरीबी का इलाज़

गंगा-जल

पेट की सरहद

असुरक्षा

इतिहास

एक बेटी यह भी

सही तस्वीर 

हैलो 911

दिस इस अमेरिका

सेवा

बंटवारा

आई लव यू

बुजुर्ग

उतरन

प्रतिक्रिया

ईश्वर का डबल प्रेम

सोने की मुर्गी

चाबी का गुच्छा

मेहँदी

तीसरी पारी

आराम

संग्रह में प्रूफ की गलतियाँ सालती हैं। उदाहरण के लिए प्रस्तुत है, लघुकथा 'अमिया' का फोटो प्रिंट :



अनिता कपूर 

जन्म : (रिवाड़ी), भारत

शिक्षा : एम.ए. (हिंदी एवं अंग्रेजी), पी-एच.डी (अंग्रेजी), सितार, कत्थक नृत्य, जर्मन भाषा और पत्रकारिता में डिप्लोमा।

अनुभव : 'बे-एरिया इमिग्रेशन एवं लीगल सर्विसेस' के लिए अनुवादिका का कार्य करना अमेरिका में प्रथम हाइकु कार्यशाला आयोजन। नाड़ी और वैदिक हस्तरेखा / टैरो / वास्तु ज्योतिष विद्या में निरंतर लेखन एवं प्रकाशन और सम्मान प्राप्त ।

विशिष्ट उपलब्धियाँ :

अध्यक्ष : 'ग्लोबल हिन्दी ज्योति' वर्ष 2011 से स्थापित, कवि सम्मेलनों का आयोजन, कम्यूनिटी, मंदिर तथा स्कूलों में हिन्दी पढ़ाना और हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु बच्चों में निबंध और कविता प्रतियोगिता आदि करवाना। कुछ एन जी ओ के साथ जुड़कर जरूरतमन्द महिलाओं की हर संभव मदद करना। कई वर्षों तक अमेरिका में हिन्दी समाचार पत्र का सम्पादन ।

अध्यक्ष : विश्व हिंदी संस्थान कनाडा, कैलिफोर्निया शाखा। 'Divine Rhythm of Soul' नामक आध्यात्मिक संस्था के माध्यम से मेडीटेशन के आयोजन करवाना। यहाँ की और बहुत सी संस्थाओं के साथ जुड़ाव और उनके साथ मिलकर कम्युनिटी में कार्यक्रम आयोजन ।

भ्रमण : लगभग संपूर्ण भारत (कश्मीर व आसाम के अतिरिक्त), लगभग संपूर्ण अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, इंग्लैंड, जर्मनी, नेपाल, दुबई व ईरान आदि।

संपर्क :

Hayward, California, USA

Ph: (510) 8949570

E-mail : anitakapoor.us@gmail.com, anitakapoor.astro@gmail.com Website: www.dranitakapoor.com www.akdivineastro.com

http://bikharemotee.blogspot.com

टिप्पणियाँ

  1. आदरणीय बलराम जी आपने वर्तनी के बारे में ध्यान दिलाया। हालांकि पूरी कोशिश की गई थी पर चूक हो ही गई। वाकई यह तो सालने वाली बात है और विचारणीय है। आगे से और ध्यान रखा जाएगा। हार्दिक आभार
    अनिता कपूर

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वसुधा करे पुकार / कपिल शास्त्री (संपादक)

लघुकथा ट्रेवल्स / प्रबोध कुमार गोविल (संपादक)

क्षितिज/सतीश राठी-दीपक गिरकर