लघुकथा-संग्रह-2021/नीना छिब्बर

लघुकथा-संग्रह  : टच स्क्रीन एवं अन्य लघुकथाएँ

कथाकार  : डॉ. नीना छिब्बर

ISBN : 978-81-949377-2-2

संस्करण : 2021

प्रकाशक एवं वितरक :

रॉयल पब्लिकेशन

18, शक्ति कॉलोनी, गली नं. 2 9 2 लोको शेड रोड, रातानाडा, जोधपुर - 342011 (राजस्थान)

Mobile: 094142-72591

E-mail: rproyalpublication@gmail.com

© डॉ. नीना छिब्बर

अनुक्रम

1. नया शॉपी सेन्टर 

2. टच स्क्रीन

3. पद चिह्न

4. अनपढ़ी चिट्ठी

5. एक और जलियावाला बाग

6. लव यू जिंदगी

7. एक ही प्रश्न 

8. ऑल इज वेल

9. बी.बी.ए.

10. मुआवजा

11. माँ प्लस माँ दुर्गा 

12. आड़ी जाऊँगी

13. भूल सुधार

14. वटवृक्ष

15. नया शक्तिमान...

16. रियल अनरियल

17. कैसे समझाएँ

18. छलनी आत्मा

19. यहीं हैं ?

20. चिल्लर और भंगार

21. बुलंद तालियाँ

22. नन्हीं कोशिश

23. खून का रिश्ता

24. बदलते रंग

25. पात्र बदल गए

26. भावी

27. गठरी

28. परिन्दों का घर

29. अविजित

30. उन्नति

31. सोनपरी की चिट्ठी

32. रिश्ते की ताकत

33. लाईक्स

34. मन्नत

35. आंकड़े

36. मध्यम मार्ग

37. बीमार

38. गिरगिट

39. जुगाली

40. बुलबुले

41. बैक वर्ड

42. पुनरावृत्ति

43. वाईब्रेशन मोड

44. असामान्य

45. अनुभूति

46. डोरमेट

47. पीपलिया भूत

48. क्वैक क्वैक

49. नज़रबंद

50. मोबाइल और चिट्ठी

51. अन्तर्ज्ञान

52. एक अदद कमरा

53. आईना

54. विशेष

55. समझ

56. महात्माजी

57 नव युग

58. औकात

59. स्वतंत्रता दिवस 

60. कूं कूं- ऊँ ऊँ

61. भगोड़ा

62. ट्राई ट्राई फिर से

63. मनमर्जी

64. भूत काल

65. चक्की

66. खारापन मीठापन

67. विशुद्ध प्रेम

68. किट्टी पार्टी

69. भूख

70. उदास घर

71. जादू

72. गडमड

73. मानिनी

74. निर्णय

75. नपुंसक

76. द्वंद्व

77. पहला मालिक

78. परत

79. चूल्हा-चौका

80. मजदूर नहीं मजबूत

81. रेखा तो है !

82. दोलो गुरु

83. नटसम्राट 

84. आसमान से ऊँचा

संग्रह से एक लघुकथा 'बदलते रंग' :

कार एक्सीडेंट में सुनील की मौत ने माँ रमा और पत्नी रक्षा का जीवन एक पल में ही रंगहीन श्वासहीन बना दिया। लगा जैसे आसमान से कोई उल्का पिंड गिरा और सब कुछ लील गया। विधवा माँ ने बेटे की अंतिम विदाई तक खुद को व बहू को संभाले रखा। माहौल को रिश्तेदार, मित्रगण कुछ बातों एवं संकेतों से अधिक दुःखद, बेचारगी भरा बना रहे थे। बेचारी, बदकिस्मत, कर्महीन, ना जाने क्या क्या !

रमा सब देख सुन रही थी और अपनी पूरी कोशिश कर रही थी कि रक्षा को इस आँच से रखे । रक्षा घायल हिरनी-सी नये परिवर्तन को समझने की नाकाम कोशिश कर रही थी। हैरानी सिर्फ माँ को देखकर हो रही थी जो उसे परिदों की तरह परों में सुरक्षा देने के लिए चाक-चौबंद रहती थी। बारहवें की बैठक में रक्षा का भाई रीति अनुसार सोग की सफेद साड़ी लाया। जैसे ही वह भरी सभा में आगे बढ़ा रमाजी ने खड़े होकर दृढ़ आवाज में, सधे शब्दों में जोर से कहा, "रक्षा सोग की सफेद साड़ी नहीं पहनेगी। हम दोनों ने जो खोया है वह सफेद या कोई अन्य रंग पहनने से नहीं आएगा। सुगबुगाहट बढ़ी। पर रमा ने रक्षा का हाथ पकड़ कर कहा, मैं भुक्तभोगी हूँ। रंग की आड़ में विसंगतियाँ, लोलुपता एवं छद्म सहानुभूतियों देखी हैं। पर मैं अब समाज की रीतियों के नाम पर इतिहास नहीं दोहराने दूँगी।

रक्षा कपड़ों का रंग ही नहीं, वैधव्य जीवन के किसी भी अंधविश्वासों को नहीं मानेगी। तभी रक्षा ने अपनी सासू माँ की ओर भरपूर स्नेह से देखा और कहा- माँ आप की आज्ञा सर आँखों पर । परन्तु आज मेरी एक और इच्छा भी मान लें। आज से नहीं अभी से हम दोनों का जीवन रंग एक समान होगा। चलिए अंदर कमरे में और अचम्भित लोगों को मनरूप बातें बनाने के लिए छोड़ गयी। थोड़ी देर बाद दोनों हल्के रंग की फूलों वाली साड़ी पहने हुए पंडाल में आई और शेष कार्य पूरे किए।

डॉ. नीना छिब्बर 

जन्मतिथि : 07 अगस्त, 1955

जन्मस्थान : दिल्ली

शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी), बी.एड., पीएच.डी. (हिंदी)

प्रकाशन : आकांक्षा की ओर (काव्य संग्रह), हिन्दी के मनोवैज्ञानिक उपन्यासों में असामान्य पात्र (शोध-प्रबंध), 3. टच स्क्रीन और अन्य लघुकथाएँ। 50 से अधिक साझा लघुकथा संग्रह और काव्य संग्रहों में संकलित। देश के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं एवं ई-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित।

अन्य साहित्यिक उपलब्धियाँ : कथादेश 2017, अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता में पाँचवां स्थान। साहित्य सरोज लघुकथा प्रतियोगिता 2018 में तृतीय स्थान। शुभ संकल्प संस्था इंदौर, कहानी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान। जैमिनी अकादमी अखिल भारतीय हिन्दी लघुकथा प्रतियोगिता 24 में प्रथम स्थान। शब्द शक्ति साहित्य संस्था, गुरुग्राम द्वारा 'पिता' विषय पर कविता प्रतियोगिता 2019 में श्रेष्ठ कविता पुरस्कार। इंडिया बेस्टीज अवार्ड 2019 (शिक्षा और साहित्य)। समर्पण फाउंडेशन जोधपुर महिला दिवस के नारी विमर्श में द्वितीय स्थान । मीरा भाषा सम्मान (लघुकथा विधा, 2020) । रक्त फाउंडेशन कोश, जयपुर की आलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान। साहित्यनामा द्वारा करिता, आलेख, लघुकथाएँ सम्मानित।

सम्प्रति : सेवानिवृत्त (अंग्रेजी व्याख्याता)

सम्पर्क17/653, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर-342008 T: +91-9461029319

ईमेल: neena.chhibbar@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समकाल (लघुकथा विशेषांक) अगस्त 2023 / अशोक भाटिया (अतिथि संपादक)

तपती पगडंडियों के पथिक/कमल कपूर (सं.)

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र रचनावली,भाग-1/डाॅ. ऋचा शर्मा (सं.)