लघुकथा-संग्रह/योगेन्द्रनाथ शुक्ल

लघुकथा-संग्रह  : लघुकथाओं का पिटारा

कथाकार  : योगेन्द्रनाथ शुक्ल 

प्रकाशक : किताब घर

24/4855, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002

फोन नं० 011-45047517, 09350870414

E-mail : kitabghar11@gmail.com

●● लेखक

द्वितीय संस्करण : 2021

आवरण : सुरेन्द्र गोस्वामी

मूल्य : तीन सौ बीस रुपये

क्रम

● चूक

● कलाकार

● दीया

● आत्मकथा

● जुनून 

● तोहफे

● ईर्ष्या

● भूत

● बारिश

● तस्वीर

● कपट

● मेरा भारत महान्

● तनाव

● कद

● सहमति

● बुद्धिजीवी

● दुआ

● बंधन

● कुटुंब

● टीस

● द्वंद्व

● रहस्य

● फैसला

● समझौता

● अपनी-अपनी खुशी

● बेटा

● इज्जत

● टूटी घड़ी

● बेइंसाफी

● दाना और मुर्गा

● मानसिकता

● विनती

● शिकार

● सिद्धांत

● परछाई

● गणित

● आत्मग्लानि

● चिंता

● प्रेमचंद का सच

● चुनौती

● मूल्यांकन

● बेचारी तख्तियाँ

● चीत्कार

● अपनी-अपनी प्रार्थना

● लाचारी

● नई रपट

● आज और कल

● संतुष्टि

● टूटन 

● आशंका

● स्मार्ट

● अधूरा फौजी

● बड़े गिद्ध

● ब्वॉयफ्रेंड

● डर

● हिंसा

● कल्पनाभंग

● बीमा

● आखिरी संवाद

● कुत्ता

● दुकानदारी

● कमाई

● नैतिकता

● नाग

● सीख

● विदाई

● सीख

● संदेह

● जाति

● आउट ऑफ डेट

● रैली

● दूरदृष्टि 

● हिंदी-प्रेमी

● लक्ष्य

● राक्षस

● अपने-अपने सपने

● ट्रीटमेंट

● पारदर्शिता

● पुरातनपंथी

● प्रेम

● अपने-अपने कष्ट

● निष्ठा

● भूल

● सूझबूझ 

● तकलीफ

● लगाव

● रावण

● इंसानियत

● पेंटिंग

● मीटिंग

● कटु यथार्थ

● बला

● दायित्वबोध

● बेवसी

● लॉटरी

● डिग्री

● बड़े आदमी

● सोच

● जिंद

● दमक

● पछतावा

● कर्मयोगी

● बदलते मापदंड

● दुस्साहस

● ममता

● आदमी

● सपूत

● सुंदर बुत

● क्षणजीवी

● टी०वी०

● दोष

● जेबकतरा

 संग्रह से एक लघुकथा    ●बड़े गिद्ध●

बड़ के झाड़ के नीचे सिर झुकाकर बैठे हुए उन आदिवासियों के नामों की सूची एक कार्यकर्ता ने जैसे ही नेताजी के हाथ में रखी, उनके चेहरे पर प्रसन्नता के भाव उभर आए।

उन स्त्री-पुरुषों के चेहरे उनके फटेहाल जीवन की कहानी कह रहे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर रखा था। नेताजी उन्हें संबोधित कर कहने लगे, “आपके तन पर कपड़े हों, आपको दोनों समय रोटी मिले, आपके पसीने की एक-एक बूँद की कीमत सही तरीके से आँकी जाए, यही मेरा सपना है। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए मैं इस बार फिर चुनाव में खड़ा हुआ हूँ, मैं आपका सच्चा सेवक हूँ आप खूब खाएँ-पिएँ, मैंने सभी इंतजाम कर दिए हैं, कल चुनाव है, आप मुझे अपनी झोंपड़ी में बैठे-बैठे आशीर्वाद दे दें। आपके मत मुझे प्राप्त हो जाएँगे!” 

“सब लोग ताली बजाओ।” कार्यकर्ता ने उन आदिवासियों को आदेश दिया। 

अचानक 'सर सर' की आवाज से बड़ के पत्ते हिल उठे। सभी ने देखा, एक गिद्ध घबराया हुआ बाहर निकला और उसने तेजी से उड़ान भर ली।

डॉ. योगेन्द्रनाथ शुक्ल 

जन्म तिथि : 

14 मार्च, 1956

शिक्षा : एम.ए. (गोल्ड मेडलिस्टन), पी-एच.डी. (हिन्दी के अनंतसेवी अनंत गोपाल शेवड़े के उपन्यास-साहित्य पर प्रथम शोध प्रबंध ग्रंथ)

साहित्यिक गतिविधियाँ 

लेखन :

देश की सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ, शोधपरक आलेख, कविताएँ, संस्मरण, बाल रचनाएँ, व्यंग्य तथा लगभग 550 लघुकथाएँ प्रकाशित, 'शपथ यात्रा' (लघुकथा-संग्रह) प्रकाशित, किताबघर, दिल्ली में 'लघुकथाओं का पिटारा' प्रकाशित तथा 'अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा मंच द्वारा पुरस्कृत एवं 2008 का सर्वश्रेष्ठ लघुकथा संकलन घोषित।

अनुवादित कृतियाँ

'शपथ-यात्रा' (100 लघुकथाएँ, मराठी में अनूदित), 'लघुतम कवा गुलदस्त (112 लघुकथाएँ मराठी में अनूदित), 'कथांजलि' (55 लघुकथाएँ संस्कृत में अनूदित मूल लघुकथा सहित), संस्कृत में अनूदित पहला लघुकथा संग्रह। 'बदलते पैमाने' (117 लघुकाएँ उर्दू में अनूदित) पाकिस्तान में पढ़ा जा रहा। 'सतरंगी लघुकथाएँ' (72 लघुकथाएँ सिन्धी में अनूदित), 'अर्वाचीन संस्कृतम' (दिल्ली) पत्रिका में 55 संस्कृत में अनूदित लघुकथाएँ प्रकाशित। इसके अतिरिक्त अनेक लघुकथाएँ गुजराती, पंजाबी, अंग्रेजी, कन्नड़, मालवी, निमाड़ी आदि में अनूदित।

संपादन : 'दैनिक भास्कर', 'अन्तर्राष्ट्रीय मानस संगम' (वार्षिक अंक). 'रिसर्च-2000' (शोध-पत्रिका), 'वाग्धारा' (लघुकथा विशेषांक) तथा देश के प्रमुख लघुकथाकारों की लघुकथाओं का संकलन 'समप्रभ' का संपादन। 'समय का साथी' काव्य संग्रह का संपादन, 'हरिद्रा' (शोध-पत्रिका), 'काफला इन्टरनेशनल राईटर्स फेस्टिवल एण्ड कान्फ्रेन्स' की शोध-पत्रिका (2018) का

संपादन: राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों एवं कलाकारों के अभिनन्दन ग्रन्थों का संपादन। 

सदस्य : म.प्र. हिन्दी ग्रंथ अकादमी।

सम्मान : साहित्य सेवा के लिए देश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं 21 वे अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा सम्मेलन में 'डॉ. परमेश्वर गोयल लघुकथा शिखर सम्मान' से सम्मानित।

सम्प्रति : प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (हिन्दी), निर्भयसिंह पटेल शासकीय विज्ञान महाविद्यालय

संपर्क : भँवरकुआ, इन्दौर (म.प्र.) : 390, सुदामा नगर, ए- सेक्टर, अन्नपूर्णा मार्ग, इन्दौर-452009

फोन : 0731-2483893 

मोबाईल :  9977547030

ई-मेल : ynshukla4@gmail.com





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समकाल (लघुकथा विशेषांक) अगस्त 2023 / अशोक भाटिया (अतिथि संपादक)

तपती पगडंडियों के पथिक/कमल कपूर (सं.)

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र रचनावली,भाग-1/डाॅ. ऋचा शर्मा (सं.)