सत्य का बोध/डॉ. दिनेश पाठक 'शशि'

सत्य का बोध (लघुकथा संग्रह)

डॉ. दिनेश पाठक 'शशि' 

मोबा - 9870631805

ISBN : 989-888569339-4

प्रथम संस्करण- जनवरी 2022

मूल्य- 200 रुपये (paperback, pages 142)

प्रकाशक/वितरक -

एक्सप्रेस पब्लिशिंग, नम्बर - 8, 3 - क्रास स्ट्रीट, तमिलनाडु - 600004 (मद्रास) 

publish@notionpress.com

Phone :- +914446315631


अनुक्रमणिका

1. जीत

2. जीवन सत्य

3. पछतावा

4. सेवा भाव

5. सुनो राजा भोज

6. यथावत

7. छोटे-बड़े

8. समानान्तर दर्द

9. साया

10. संरक्षक

11. आशा

12. निश्चिंतता

13. तेरे मेरे उसके घर

14. उत्तर

15. अभिलाषा

16. भिखारी

17. कृतज्ञता

18. नियति

19. विवशता 

20. हफ्ता

21. दोषी कौन

22. बदली हुई हवा

23. मैं उन्हें जानता हू

24. गाली

25. परतंत्रता

26. अनीता 

27. एण्टी करैप्सन

28. आदर्शवादी

29. अन्तर्व्यथा

30. ईमानदारी

31. सर्विस विद स्माइल

32. शुभचिंतना

33. लक्ष्य

34. मन का मैल

35. सीख

36. दावत

37. हारेगा कोरोना

38. सभ्यता

39. ईमानदारी का दण्ड

40. अपनी बारी

41. अतीत

42. सत्य का बोध

43. कानून

संग्रह से एक लघुकथा 'जीत' :

वह एक पुरुष है ।

और वह एक स्त्री । 

स्त्री ने पुरुष को भरपूर नजरों से देखा और पुरुष पर मोहित हो गई। 

एकान्त और उचित अवसर जान उस अनुभवी स्त्री ने पुरुष को आमंत्रित किया...

"आओ, इस जीवन का भरपूर उपभोग करें। प्रकृति ने शायद हम दोनों को इसीलिए मिलाया है।"

"नहीं, मैं पहले ही किसी के साथ वचनबध्द हूँ।" रूप लावण्य की साम्राज्ञी उस स्त्री की ओर निहारते हुए पुरुष मुस्कराया।

पुरुष का उत्तर सुन स्त्री ने घोर आश्चर्य के साथ उसे घूरा। पुरुष के इस व्यवहार पर उसे विश्वास नहीं हो पा रहा था। उसने अपने हाथ में चिकोटी काटी... कहीं वह सपना तो नहीं देख रही! 

"मुझे अपनी हार स्वीकारते हुए भी आज प्रसन्नता है पुरुष! क्योंकि इसमें भी एक स्त्री की ही जीत हुई है आज। पहली बार एक स्त्री की जीत। तुम्हारी पत्नी की जीत ।"


दिनेश पाठक 'शशि'

जन्म : 10 जुलाई 1957 ई. 

शिक्षा : विद्युत इंजीनियरिंग, एम.ए. (हिन्दी), पी.एच.डी.

प्रकाशन : कहानी, बालकहानी, बाल उपन्यास, व्यंग्य, लघुकथा, नाटक आदि की 31 पुस्तकें प्रकाशित एवं 17 पुस्तक और नौ पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कार्य।

देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में सन् 1975 से कहानी, बाल कहानी, लघुकथा, समीक्षा, व्यंग्य एवं आलेखों का प्रकाशन एवं सन् 1980 से आकाशवाणी व दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण।

चार कहानियाँ कक्षा-1, 4 व 6 के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल। 

एक बाल कहानी पर शार्ट फिल्म का निर्माण हुआ है।

आगरा वि.वि. से 'कथा साहित्य शिल्पी डा. दिनेश पाठक 'शशि' : व्यक्तित्व एवं कृतित्व' विषय पर शोध कर डा. शिखा तोमर ने पी-एच. डी. की उपाधि प्राप्त की है।

भारत सरकार के प्रेमचंद एवं लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार तथा उ.प्र. हिन्दी संस्थान लखनऊ के श्रीधर पाठक नामित पुरस्कार एवं अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान सहित तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत/सम्मानित। 

सचिव : पं. हरप्रसाद पाठक-स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा। 

संरक्षक : तुलसी साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, मथुरा। 

सम्प्रति : रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त।

गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा सलाहकार समिति के लिए 5 वर्ष (2019 से 2023 तक) हेतु चयनित । 

मोबाइल : 9870631805 

ईमेल : drdinesh57@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वसुधा करे पुकार / कपिल शास्त्री (संपादक)

लघुकथा ट्रेवल्स / प्रबोध कुमार गोविल (संपादक)

क्षितिज/सतीश राठी-दीपक गिरकर