रोशनी के घाट/कमल कपूर

लघुकथा-संग्रह  : रोशनी के घाट

कथाकार  : 

कमल कपूर 

ISBN

978-93-91378-74-5

प्रकाशक  :

अयन प्रकाशन

जे - 19 / 39, राजापुरी, उत्तम नगर, नई दिल्ली - 110059

मोबाइल : 9211312372

e-mail : ayanprakashan@gmail.com website: www.ayanprakashan.com

© : कमल कपूर

प्रथम संस्करण : 2022

मूल्य : 440.00 रुपये

अनुक्रमणिका

1. भोर का तारा

2. वासंती सुबह

3. सुलगती दोपहरी में...

4. एक मटमैली साँझ...

5. फिर वही रात

6. वह ठिठुरती रात 

7. ब्रह्मा की सर्वोत्तम रचना

8. एक छत के तले

9. गरीब की बेटी

10. पुत्री पवित्र किये कुल दोऊ...

11. उनके नाम...

12. मंजूर/ नामंजूर

13. काश!

14. पश्चिम की हवाएँ

15. आधारशिला

16. सन्नाटे में शोर

17. शहीद की बेटी

18. सारी कश्तियाँ जला आई थी वह...

19. अभी कहानी बाक़ी है....

20. बेबी शॉवर

21. सहारे

22. अनकही

23. बिखरी हुई पँखुरियाँ

24. प्रशस्ति-पत्र 

25. पिंजरे की चिरैया 

26. बँटवारे की सौगात

27. खोना पावना

28. उनके दर्द

29. मुस्कुराती खुशी

30. लव बर्ड्स

31. तमाचा

32. फूल ही तो थे

33. सुन रही हो न माँ

34. साथ-साथ

35. अनिकेत

36. निवेश

37. साँसों में बसी आस

38. आप जैसा कोई नहीं

39. अवगुण चित्त ना धरो 

40. चलते-चलते

41. धनक के सात रंग

42. पचपन बिंदियाँ

43. उनकी बिन्दी

44. और वे रो दिये

45. डील

46. दूर/ पास

47. बरगद और बोनसाई

48. व्यापार

49. कैसे दीप जलाऊँ

50. वह देवता

51. रोशनी का सफ़र

52. फूलों वाली लड़की 

53. अपनी-अपनी बात

54. शालीन-लेखक

55. बैसाखी

56. प्रदूषण

57. वसीयतनामा

58. श्रेय

59. रिश्तों की अदालत

60. सीमा रेखा

61. हासिल

62. बिन फेरे

63. छोड़े हुए रिश्ते

64. रंग- परी

65. जनम-जनम मोहे जननी ना कीजो

66. वह नहीं आप

67. साबित

68. हमारी मीठी ऋतुएँ

69. दोहराव

70. अच्छा हुआ

71. कटघरे

72. कोशिश: एक विश्वास

73. अंतर

74. मांग

75. बावजूद

76. बंद लिफ़ाफ़ा

77. हीरे की क़नी

78. घर-आँगन की ठंडी छाँव

79. हमसफ़र

80. शुक्रिया गुलमोहर !

81. ताकि सनद रहे...

82. दुनिया की सबसे सुंदर लड़की

83. दो बूँद आँसू

84. छोटी-सी बात

85. ख़ामोश ज़िन्दगी

86. अम्मा-बाबा की चिरैया

87. ताकि कोंपलें मुर्झाएँ नहीं

88. क्योंकि...

89. मात-पिता तुम मेरे

90. अपना खुद का कमरा

91. राग-रंग

92. रोशनी का घाट

संग्रह से एक लघुकथा 'अच्छा हुआ' :

सुबह-सवेरे फोन की घंटी घनघना उठी। न जाने क्यों एक पल में ही सैकड़ों आशंकाएं उग आईं मन में। काँपते हाथ से फ़ोन उठाया तो... "बेहद दुखद खबर है स्वाति! शांता जी और उनके पति नहीं रहे। कल देर रात.... " 

"हे मेरे राम जी ! दोनों एक साथ? ऐसे कैसे ?" तड़प उठी मैं।

“शिमला जा रहे थे अपनी गाड़ी से लेकिन वहाँ पहुँचने से पहले ही गाड़ी एक गहरी खाई में गिर गई और... और... बुरा तो बहुत हुआ स्वाति ! पर ईश्वर ने शांता जी की कही बात नज़दीक से सुन ली।"

"मतलब?" 

"वसीयतनामा लिखने के बाद शांता जी के पति ने विदेशों में बसे अपने बच्चों से इच्छा ज़ाहिर की थी कि जब तक वे जोड़ी से हैं, साथ रहेंगे लेकिन किसी एक के जाने पर दूसरे की ज़िम्मेदारी बच्चों को उठानी होगी। किस तरह? ये फ़ैसला उन्हीं को करना होगा। पर जब हर बच्चे से नकारात्मक और निराशाजनक जवाब मिला तो शांता जी ने ठंडी साँस लेकर कहा था, 'भगवान् करे हम दोनों एक साथ ही दुनिया से जाएँ ताकि हमारे बाद कोई झगड़ा-झंझट ही न रहे। '

“फिर तो अच्छा हुआ बल्कि बहुत ही अच्छा हुआ जीजी ?"

कमल कपूर

2 मई को कोटा (राजस्थान) में जन्मी कमल कपूर नारी अभिव्यक्ति मंच 'पहचान' (पंजीकृत) की संस्थापक/अध्यक्ष हैं।

सृजन : 2 उपन्यास, 11 कहानी-संग्रह, 3 लघुकथा-संग्रह, 1 बाल-गीत-संग्रह, 7 कविता-संग्रह, 1 स्मृति-ग्रंथ एवं शताधिक संयुक्त संकलनों में सहभागिता है। 

संपादन : जगमग दीप ज्योति-नारी विशेषांक एवं बाल विशेषांक के अतिथि- संपादन, अमर भारती की पुस्तकों का संपादन एवं 'पहचान' पत्रिका का संपादन।

पुरस्कार और सम्मान • 10 राज्यों से मिले अनेकानेक सम्मानों में उल्लेखनीय, हरियाणा साहित्य अकादमी से सर्वश्रेष्ठ महिला साहित्यकार सम्मान, 3 कहानी-संग्रह को सर्वश्रेष्ठ कृति सम्मान, 2 कहानियों को अखिल हरियाणा प्रथम पुरस्कार, 2 कहानियों को द्वितीय पुरस्कार। राजस्थान साहित्य अकादमी से प्रभा खेतान प्रवासी साहित्यकार सम्मान। 

•'राष्ट्रधर्म' लखनऊ से 4 कहानियों को क्रमशः प्रथम द्वितीय पुरस्कार, कहानी-संग्रह 'नीम अब भी हरा है' को प्रथम पुरस्कार। 

• राष्ट्रभाषा पीठ, इलाहाबाद से 2 बार पद्म सम्मान। हरियाणा ग्रंथ अकादमी से- दीनदयाल उपाध्याय सम्मान। 

• यू. एस. संस्थान, गाजियाबाद--हिन्दी साहित्य शिखर सम्मान, महादेवी वर्मा साहित्य सम्मान। कथाबिम्ब, मुंबई से 2 कहानियों को कमलेश्वर स्मृति-सम्मान । प्रज्ञा साहित्य समिति, रोहतक से- श्रेष्ठ हरियाणा महिला साहित्यकार सम्मान 

• अनुराग संस्थान, लालसोट, राजस्थान से “नीम अब भी हरा है" को श्रेष्ठ कृति सम्मान। कोटा (राजस्थान) - भारतेंदु समिति से श्रेष्ठ हिन्दी साहित्यकार सम्मान, वीना दीप द्वारा शिखरचंद स्मृति-सम्मान, जे.डी.बी. महाविद्यालय, कोटा द्वारा- भूतपूर्व श्रेष्ठ छात्रा सम्मान। 

●अंतरराष्ट्रीय मंच 'जागृति', कैलेफोरनिया से श्रेष्ठ हिन्दी साहित्यकार सम्मान। शोभनाथ शुक्ला कथा-संस्थान, सुल्तानपुर द्वारा 2 कहानियों को “धनपति देवी स्मृति-कहानी प्रतियोगिता" के अंतर्गत अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार। •फरीदाबाद - उर्दू दोस्त द्वारा - सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, मार्था कॉनवेंट, श्रेष्ठ नगर-नारी सम्मान, मदन मोहन मालवीय साहित्य-सम्मान । 

• हिन्दी साहित्य प्रचारिणी समिति, बिहार- काव्य-संग्रह 'जिन्दगी के मोड़' को यशपाल स्मृति सम्मान कहानी-संग्रह 'छाँव' को सुभद्रा कुमारी चौ साहित्य-सम्मान ।

शोध-कार्य : पीएच.डी एवं एम.फिल्. शोधकर्ता अनेक छात्रों द्वारा कृतियों / संपूर्ण साहित्य पर शोध । 

 ISBN : 978-93-91378-74-5

विदेश यात्रा : अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ब्रिटेन।

संपर्क : 2144 / 9 सेक्टर, फरीदाबाद- 121006 (हरियाणा)

मोबाइल : 09873967455

ई-मेल: Kamal_kapur2000@yahoo.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वसुधा करे पुकार / कपिल शास्त्री (संपादक)

लघुकथा ट्रेवल्स / प्रबोध कुमार गोविल (संपादक)

क्षितिज/सतीश राठी-दीपक गिरकर